आओ खेलें चाँद से हम-तुम - पूजा कनुप्रिया

पूजा कनुप्रियापूजा कनुप्रिया21 Sept 1986

3 min read · 12.4K reads

नीली झील में छिपकर
जो चाँद बैठा है
तुम हाथ बढ़ाकर हटा दो पानी
निकाल लाओ मेरे लिए
और पहना दो
कभी कलाइयों में कंगन-सा
कभी कानों में बालियों-सा

बादलों को हटा कर कुछ तारे तोड़ लेना
मेरी पायल में टाँक दो सितारों के घुँघरू
या अँगूठी में मोती-सा जड़ देना

यूँ ही खेलें चाँद तारों से हम तुम
यूँ ही रोके रहें रात
और फिर छोड़ दें इसे
सागर तक बहते दरिया में
पूजा कनुप्रिया
About the poet

पूजा कनुप्रिया

View profile & all 20 Poems / Stories