हवाओं के मुक़ाबिल हूँ

पूजा भाटियापूजा भाटिया11 Aug 1977

1 min read · 12.4K reads

हवाओं के मुक़ाबिल हूँ

चराग़ों की वो महफ़िल हूँ

ख़ुदा जाने कहाँ हूँ मैं

न बाहर हूँ न शामिल हूँ

मिरे काँधे पे वो बिखरे

हैं मौज इक वो मैं साहिल हूँ

ये चादर सिलवटें तकिया

बताते हैं मैं ग़ाफ़िल हूँ

मैं जो चाहूँ वो पा लूँ पर

अभी ख़ुद ही से ग़ाफ़िल हूँ

यहाँ सच बे-सहारा है

सहारा दूँ मैं बातिल हूँ

उमीदें तुम से रखती हूँ

कहो तो कितनी जाहिल हूँ

जुआ है ज़िंदगी जैसे

जो जीते उस को हासिल हूँ

रहे ज़द में जुनूँ जिस के

उसी को फिर मैं हासिल हूँ

पूजा भाटिया
About the poet

पूजा भाटिया

मूल नाम : पूजा भाटिया जन्म : 11 Aug 1977 | मुंबई, महाराष्ट्र

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like