वे सभ्य हैं - प्रेमशंकर

प्रेमशंकरप्रेमशंकर

1 min read · 12.4K reads

वे
सभ्य हैं
आदमी से
हाथ मिलाने के बाद
वे
हाथ धोते-माँजते हैं
और फिर
मुस्कराकर कहते हैं—
हम एक हैं
फिर हाथ धोते हैं
ताकि,
हाथ में आदमी की
जाति न छप गयी हो।
प्रेमशंकर
About the poet

प्रेमशंकर

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like