आम्बेडकरीय कविता - 3 - प्रेमशंकर

प्रेमशंकरप्रेमशंकर

2 min read · 12.4K reads

उत्तर आधुनिकता
और उत्तर प्रदेश
दोनों के बीच में
पड़ा है आवंटित
एक बंजर खेत
न पट्टा दिया
और न देंगे
काग़ज़ों पर रपट लिखकर
आश्वासन
एक आम्बेडकर की मूर्ति
हवा में स्थापित कर देंगे
वोट की चोट
मूर्ति को साकार करेगी
ज़मीन हमें अपने-आप वरेगी।
प्रेमशंकर
About the poet

प्रेमशंकर

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like