आम्बेडकरीय कविता - 2 - प्रेमशंकर

प्रेमशंकरप्रेमशंकर

2 min read · 12.4K reads

आम्बेडकर की मूर्ति—
आक्रोश के पर्याय नहीं
यह तो शेरगढ़ी की
अस्मिता का दर्शन है
पुलिसिया अत्याचार
मानव अधिकारों की व्याख्या
कई सदी से करते आ रहे हैं
आज अन्तर केवल पुलिस के
नये प्रशिक्षण के
अभ्यास का है
या वैचारिकता का
यह तो आम्बेडकर की मूर्ति ही
तय करेगी।
प्रेमशंकर
About the poet

प्रेमशंकर

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like