( एक )
पढ़ना-लिखना
तकनीकें सीखना क्या
ज़रूरी नहीं है उनके लिए?
उन्हें क्या हमेशा
चूल्हे-चौके, घर-गृहस्थी के बीच
खटना है?
माँ-बाप, भाई-बहन
पति एवं बच्चों के बीच बँटना है?
( दो )
आँसुओं में डूबना-उतराना
और बाहर से मुस्कुराना
अपनी इच्छाओं की भेंट चढ़ाना,
रौंदे हुए अपने सपनों पर
दूसरों की इच्छाओं के
ताजमहल खड़े करना,
बस क्या यही नियति है उनकी?
( तीन )
वे आँचल सहेजती हैं
लोग खींचते हैं,
वे सिकुड़-सिकुड़ चलती हैं
लोग भींचते हैं,
उनकी हँसी छीन कर
लोग मुस्कुराते हैं,
फब्तियाँ कसते हुए
हँसते-इठलाते हैं !
( चार )
वे कभी नहीं जीतीं
अपनी ज़िन्दगी
हमेशा जीतीं हैं
दूसरों की ज़िन्दगी,
दूसरों के आदेशों के
पीछे-पीछे चलती हैं
दूसरों की इच्छाओं के
साँचे में ढलती हैं,
रोज़ आँसू को पीतीं हैं
फिर भी हँस कर जीतीं हैं ?
( पाँच )
माँ, बहन, बेटी,
लुगाई हैं वे
फिर भी जातीं
सताई हैं वे,
ख़ुद को मिटा कर
सब कुछ लुटा कर
करती हैं सबकी सेवा
क्यों चाहते हैं लोग फिर
उनका अस्तित्व ही मिटाना।
पढ़ना-लिखना
तकनीकें सीखना क्या
ज़रूरी नहीं है उनके लिए?
उन्हें क्या हमेशा
चूल्हे-चौके, घर-गृहस्थी के बीच
खटना है?
माँ-बाप, भाई-बहन
पति एवं बच्चों के बीच बँटना है?
( दो )
आँसुओं में डूबना-उतराना
और बाहर से मुस्कुराना
अपनी इच्छाओं की भेंट चढ़ाना,
रौंदे हुए अपने सपनों पर
दूसरों की इच्छाओं के
ताजमहल खड़े करना,
बस क्या यही नियति है उनकी?
( तीन )
वे आँचल सहेजती हैं
लोग खींचते हैं,
वे सिकुड़-सिकुड़ चलती हैं
लोग भींचते हैं,
उनकी हँसी छीन कर
लोग मुस्कुराते हैं,
फब्तियाँ कसते हुए
हँसते-इठलाते हैं !
( चार )
वे कभी नहीं जीतीं
अपनी ज़िन्दगी
हमेशा जीतीं हैं
दूसरों की ज़िन्दगी,
दूसरों के आदेशों के
पीछे-पीछे चलती हैं
दूसरों की इच्छाओं के
साँचे में ढलती हैं,
रोज़ आँसू को पीतीं हैं
फिर भी हँस कर जीतीं हैं ?
( पाँच )
माँ, बहन, बेटी,
लुगाई हैं वे
फिर भी जातीं
सताई हैं वे,
ख़ुद को मिटा कर
सब कुछ लुटा कर
करती हैं सबकी सेवा
क्यों चाहते हैं लोग फिर
उनका अस्तित्व ही मिटाना।








