रातों को यह नींद उड़ाती तनहाई - प्रेमचंद सहजवाला

प्रेमचंद सहजवालाप्रेमचंद सहजवाला18 Sept 1945 – 21 Sept 2015

4 min read · 12.4K reads


रातों को यह नींद उड़ाती तनहाई
टुकड़ा टुकड़ा वक़्त चबाती तनहाई
 
यादों की फेहरिस्त बनाती तनहाई
बीते दुःख को फिर सहलाती तनहाई

रात के पहले पहर में आती तनहाई
सुबह का अंतिम पहर मिलाती तनहाई

सन्नाटा रह रह कुत्ते सा भौंक रहा
शब पर अपने दांत गड़ाती तनहाई

यादों के बादल टप टप टप बरस रहे
अश्कों को आँचल से सुखाती तनहाई

खुद से हँसना खुद से रोना बतियाना
सुन सुन अपने सर को हिलाती तनहाई
 
 
जीवन भर का लेखा जोखा पल भर में
रिश्तों की तारीख बताती तनहाई

सोचों के इस लम्बे सफ़र में रह रह कर
करवट करवट मन बहलाती तनहाई
प्रेमचंद सहजवाला
About the poet

प्रेमचंद सहजवाला

View profile & all 26 Poems / Stories

More from प्रेमचंद सहजवाला

  1. कभी सैय्याद के जो खौफ से बाहर नहीं आया - प्रेमचंद सहजवाला

    कभी सैय्याद के जो खौफ से बाहर नहीं आयापरिंदा कोई भी ऐसा फलक छू कर नहीं आया

    12.4K reads
  2. दीवाने तेरे हुस्न के मारों में खड़े हैं - प्रेमचंद सहजवाला

    दीवाने तेरे हुस्न के मारों में खड़े हैंतपते हुए पैरों से शरारों में खड़े हैं

    12.3K reads
  3. न हिन्दू की न मुस्लिम की - प्रेमचंद सहजवाला

    न हिन्दू की न मुस्लिम की किसी ग़लती से होता हैयहाँ दंगा सियासतदान[1] की मर्ज़ी से होता है

    12.4K reads
  4. किसानों को ज़मींदारों के - प्रेमचंद सहजवाला

    किसानों को ज़मींदारों के जब ऐलां बता देंगे,वो अपनी जान दे कर आप के कर्ज़े चुका देंगे.

    12.4K reads
  5. जगमगाते शहृ का हर इक मकाँ ऐवाँ लगा - प्रेमचंद सहजवाला

    जगमगाते शहृ का हर इक मकाँ ऐवाँ लगागरचे दिल से हर बशर बे-इन्तहा वीराँ लगा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like