मगरूर ये चराग दीवाने हुए हैं सब - प्रेमचंद सहजवाला

प्रेमचंद सहजवालाप्रेमचंद सहजवाला18 Sept 1945 – 21 Sept 2015

3 min read · 12.4K reads


मगरूर ये चराग दीवाने हुए हैं सब
गरचे ये आँधियों के निशाने हुए हैं सब

इक कारवां है बच्चों का पीछे पतंग के
उड़ती हुई खुशी के दीवाने हुए हैं सब

पंछी घरों की सिम्त[1] उड़े जा रहे हैं देख
कल फिर उड़ान भरने की ठाने हुए हैं सब

फुटपाथ हों या बाग-बगीचे हों शहृ के
लावारिसों के आज ठिकाने हुए हैं सब

मत कर हिरासाँ[2] कश्मकश-ए-इश्क यूं मुझे
मुश्किल किताबों के वो फ़साने हुए हैं सब

लुक छुप सी छत पे कर रहा है चाँद बार बार
बादल भी ढीठ कितने न जाने हुए हैं सब
प्रेमचंद सहजवाला
About the poet

प्रेमचंद सहजवाला

View profile & all 26 Poems / Stories

More from प्रेमचंद सहजवाला

  1. कभी सैय्याद के जो खौफ से बाहर नहीं आया - प्रेमचंद सहजवाला

    कभी सैय्याद के जो खौफ से बाहर नहीं आयापरिंदा कोई भी ऐसा फलक छू कर नहीं आया

    12.4K reads
  2. दीवाने तेरे हुस्न के मारों में खड़े हैं - प्रेमचंद सहजवाला

    दीवाने तेरे हुस्न के मारों में खड़े हैंतपते हुए पैरों से शरारों में खड़े हैं

    12.3K reads
  3. न हिन्दू की न मुस्लिम की - प्रेमचंद सहजवाला

    न हिन्दू की न मुस्लिम की किसी ग़लती से होता हैयहाँ दंगा सियासतदान[1] की मर्ज़ी से होता है

    12.4K reads
  4. किसानों को ज़मींदारों के - प्रेमचंद सहजवाला

    किसानों को ज़मींदारों के जब ऐलां बता देंगे,वो अपनी जान दे कर आप के कर्ज़े चुका देंगे.

    12.4K reads
  5. जगमगाते शहृ का हर इक मकाँ ऐवाँ लगा - प्रेमचंद सहजवाला

    जगमगाते शहृ का हर इक मकाँ ऐवाँ लगागरचे दिल से हर बशर बे-इन्तहा वीराँ लगा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

सहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंअंदर से लग रहा है कि बटने लगा हूँ मैं— मुनव्वर रानासारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतीन पहाड़ों का स्वप्नगीतों भरा है आसमानगीत है हवाओं में!— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशी