इक न इक दिन हमें जीने का हुनर आएगा - प्रेमचंद सहजवाला

प्रेमचंद सहजवालाप्रेमचंद सहजवाला18 Sept 1945 – 21 Sept 2015

3 min read · 12.4K reads


इक न इक दिन हमें जीने का हुनर आएगा
कामयाबी का कहीं पर तो शिखर आएगा

इस समुन्दर में कभी दिल का नगर आएगा
मेरी मुट्ठी में भी उल्फत का गुहर[1] आएगा

अपने पंखों को ज़रा तोल के देखो ताइर[2]
आस्माँ गुफ्तगू करने को उतर आएगा

चमचमा देता है आईने को किस दर्जा तू
जैसे इस तर्ह तेरा चेहरा निखर आएगा

आज इस शहृ में पहुंचे हैं तो रुक जाते हैं
होंगे रुख्सत[3] तो नया एक सफ़र आएगा

चिलचिलाहट भरी इस धूप में चलते चलते
जाने कब छांव घनी देता शजर[4] आएगा
 
अपना सर सजदे में उस दर पे मुसलसल[5] रख दे
इक न इक तो इबादत में असर आएगा
प्रेमचंद सहजवाला
About the poet

प्रेमचंद सहजवाला

View profile & all 26 Poems / Stories

More from प्रेमचंद सहजवाला

  1. कभी सैय्याद के जो खौफ से बाहर नहीं आया - प्रेमचंद सहजवाला

    कभी सैय्याद के जो खौफ से बाहर नहीं आयापरिंदा कोई भी ऐसा फलक छू कर नहीं आया

    12.4K reads
  2. दीवाने तेरे हुस्न के मारों में खड़े हैं - प्रेमचंद सहजवाला

    दीवाने तेरे हुस्न के मारों में खड़े हैंतपते हुए पैरों से शरारों में खड़े हैं

    12.3K reads
  3. न हिन्दू की न मुस्लिम की - प्रेमचंद सहजवाला

    न हिन्दू की न मुस्लिम की किसी ग़लती से होता हैयहाँ दंगा सियासतदान[1] की मर्ज़ी से होता है

    12.4K reads
  4. किसानों को ज़मींदारों के - प्रेमचंद सहजवाला

    किसानों को ज़मींदारों के जब ऐलां बता देंगे,वो अपनी जान दे कर आप के कर्ज़े चुका देंगे.

    12.4K reads
  5. जगमगाते शहृ का हर इक मकाँ ऐवाँ लगा - प्रेमचंद सहजवाला

    जगमगाते शहृ का हर इक मकाँ ऐवाँ लगागरचे दिल से हर बशर बे-इन्तहा वीराँ लगा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like