दुनिया में जो भी आए, तारीख़ को बनाने - प्रेमचंद सहजवाला

प्रेमचंद सहजवालाप्रेमचंद सहजवाला18 Sept 1945 – 21 Sept 2015

3 min read · 12.4K reads


दुनिया में जो भी आए, तारीख़ को बनाने
अब गुमशुदा हैं लोगो, उनके पते ठिकाने
 
साज़िश से बेख़बर थे, सब शहर के मसीहा
घर जल गया तो सारे, निकले कुएँ बनाने

अनजान सो रहे हैं, सब वारिसे-वसीयत[1]
बहरूपिये चले हैं, अब मिल्क़ियत भुनाने

साहिल पे भीड़ थी और, था डूबने को कोई
मैं भी चला गया फ़िर, उस भीड़ को बढ़ाने

हैराँ थे लोग सारे, क़ातिल की देख जुर्रत
क़ातिल वहीं खड़ा था, मकतूल[2] के सिरहाने

लो इंतेखाब[3] आए, अपने वतन में लोगो
सब लोग जा रहे हैं, सपने नए बनाने
प्रेमचंद सहजवाला
About the poet

प्रेमचंद सहजवाला

View profile & all 26 Poems / Stories

More from प्रेमचंद सहजवाला

  1. कभी सैय्याद के जो खौफ से बाहर नहीं आया - प्रेमचंद सहजवाला

    कभी सैय्याद के जो खौफ से बाहर नहीं आयापरिंदा कोई भी ऐसा फलक छू कर नहीं आया

    12.4K reads
  2. दीवाने तेरे हुस्न के मारों में खड़े हैं - प्रेमचंद सहजवाला

    दीवाने तेरे हुस्न के मारों में खड़े हैंतपते हुए पैरों से शरारों में खड़े हैं

    12.3K reads
  3. न हिन्दू की न मुस्लिम की - प्रेमचंद सहजवाला

    न हिन्दू की न मुस्लिम की किसी ग़लती से होता हैयहाँ दंगा सियासतदान[1] की मर्ज़ी से होता है

    12.4K reads
  4. किसानों को ज़मींदारों के - प्रेमचंद सहजवाला

    किसानों को ज़मींदारों के जब ऐलां बता देंगे,वो अपनी जान दे कर आप के कर्ज़े चुका देंगे.

    12.4K reads
  5. जगमगाते शहृ का हर इक मकाँ ऐवाँ लगा - प्रेमचंद सहजवाला

    जगमगाते शहृ का हर इक मकाँ ऐवाँ लगागरचे दिल से हर बशर बे-इन्तहा वीराँ लगा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like