तुमने कहा था-2 - प्रेमचन्द गांधी

प्रेमचन्द गांधीप्रेमचन्द गांधी26 Sept 1967

2 min read · 12.4K reads

यह देह रहे न रहे
मेरा प्रेम हमेशा रहेगा
मेरी अनुपस्थिति में जब तुम मुझे पुकारोगे
तुम्हारे भीतर जाग उठूंगी मैं
मुझे याद करोगे जब
तुम्हारी आँखों से आँसू बन ढरक जाऊंगी
उन आँसूओं को पीना मत भूलना
मुझे अदेह चुम्बन से वंचित मत रखना
प्रेमचन्द गांधी
About the poet

प्रेमचन्द गांधी

View profile & all 66 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like