लड़ाइयाँ-1 - प्रेमचन्द गांधी

प्रेमचन्द गांधीप्रेमचन्द गांधी26 Sept 1967

5 min read · 12.4K reads

लड़ाइयाँ तो दुनिया में आने से पहले ही
शुरु हो जाती हैं
असंख्‍य शुक्राणुओं में से कोई एक जीतता है
और माँ के गर्भ में हमें रचने की
शुरूआत करता है

सृष्टि के खेल में लड़ता हुआ भ्रूण
निरन्‍तर रचता है हमारी काया
नौ महीने बाद लड़ता है
दुनिया में आने के लिए
और लड़ाइयाँ चलती रहती हैं
दुनिया में आने के बाद भी

क़ुदरत से लड़कर हम बड़े होते हैं
पैरों पर खड़े हो चलना सीखते हैं
जीवन की लम्‍बी लड़ाइयों के लिए

बिना लड़े कुछ भी हासिल नहीं होता
यह जानते हैं हम, लेकिन
दुनिया की बेहतरी के लिए चल रही
लड़ाइयों में अगर शामिल नहीं हम
तो तय मानिए कि
शुक्राणु से मनुष्‍य बनने तक की
हमारी सारी लड़ाइयाँ व्‍यर्थ थीं

व्‍यर्थ क्‍यूँ फिर लड़ें हम
हर लड़ाई में चुपचाप खड़े हम
नहीं किसी के फेर में पड़ें हम
स्‍वार्थ के घड़े हम
इस तरह एकान्‍त में सड़ें हम ।
प्रेमचन्द गांधी
About the poet

प्रेमचन्द गांधी

View profile & all 66 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like