मूर्तिकार-2 - प्रेमचन्द गांधी

प्रेमचन्द गांधीप्रेमचन्द गांधी26 Sept 1967

2 min read · 12.4K reads

अभी तो वह बच्चे की तरह
चुहल कर रहा है ईश्वर के साथ

उसके पैरों में है ईश्वर
हाथों में छैनी हथौड़ा लिये
वह गढ़ रहा है
एक-एक अंग
वस्त्र-आभूषण
उसके हाथों में क़ैद है ईश्वर की मुस्कान
वह चाहे तो बना दे ईश्वर की रोनी सूरत

ईश्वर उसका क्या बिगाड़ लेगा
वह तो उसका विधाता है पृथ्वी पर
प्रेमचन्द गांधी
About the poet

प्रेमचन्द गांधी

View profile & all 66 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like