मलयाली स्त्रियाँ - प्रेमचन्द गांधी

प्रेमचन्द गांधीप्रेमचन्द गांधी26 Sept 1967

4 min read · 12.4K reads

दो जून भात की तलाश में
अपना घर-परिवार और
हरा-भरा संसार छोड़कर
रेत के धोरों तक आती हैं
समुद्र की बेटियाँ

भाषाई झगड़ों को भूलकर
बड़ी मेहनत से सीखती हैं हिन्दी
जैसे सीखी थी कभी अंग्रेज़ी
जो यहाँ कम काम आती है

कुछ दिन उन्हें परेशान करती हैं
धूल-भरी आँधियाँ और तपती लू
धीरे-धीरे वे समझ लेती हैं
रेत के समंदर को हिन्द महासागर

चिपरिचित सागर गर्जना से
हजारों कोस दूर वे
कुशल ग़ोताख़ोर की तरह
चुनती रहती हैं
उम्मीद की सीपियाँ
जिनमें से निकलेंगे वे मोती
जिनसे भरा जा सकेगा
मरुथल से सागर तक का फ़ासला
और दोनों वक्त पेट

ये श्यामवर्णी समुद्र की बेटियाँ
अपने केशों में बसी नारियल की गंध से
सुवासित करती रहती हैं
रेगिस्तान की तपती जलवायु
हर पल सजाती रहती हैं
अपनी मेहनत से नखलिस्तान
प्रेमचन्द गांधी
About the poet

प्रेमचन्द गांधी

View profile & all 66 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैदीवाना कई रोज़ से बीमार पड़ा है— मुनव्वर रानाकाले कपड़े नहीं पहने हैं तो इतना कर लेकाले कपड़े नहीं पहने हैं तो इतना कर लेइक ज़रा देर को कमरे में अँधेरा कर ले— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभ्रूण-हत्या के बाद भीज़िंदा हूँज़िंदा रहूँगा— बिप्लव चौधुरी