बुनकर-1 - प्रेमचन्द गांधी

प्रेमचन्द गांधीप्रेमचन्द गांधी26 Sept 1967

3 min read · 12.4K reads

मकड़ियों से सीखी हमने
बुनाई की कला और वैसा ही धैर्य
कपास के बैंगनी फूलों को हमने
गर्भस्थ शिशु की तरह दुलराया
पक कर जब चटक जाते रूईफल
हमने दाई की तरह सम्हाला उन्हें
चरखे पर कातकर हमने
बना लिए
चांद जैसे गोले धागों के
धरती पर गाड़ी खूंटियाँ
शुरू हो गया ताना-बाना
यूँ धरती को ओढ़ायी हमने पहली चादर तारों की
हमारे हाथों और अंगुलियों के कौशल से बनकर
निकला जब पहला कपड़ा
इंसान को जीने का शऊर आया
प्रेमचन्द गांधी
About the poet

प्रेमचन्द गांधी

View profile & all 66 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like