आँसुओं की लिपि में डूबी प्रार्थनाएँ - प्रेमचन्द गांधी

प्रेमचन्द गांधीप्रेमचन्द गांधी26 Sept 1967

3 min read · 12.4K reads

सूख न जाएँ कण्ठ इस कदर कि
रेत के अनन्त विस्‍तार में बहती हवा
देह पर अंकित कर दे अपने हस्‍ताक्षर
साँस चलती रहे इतनी भर कि
सूखी धरती के पपड़ाए होठों पर बची रहे
बारिश और ओस से मिलने की कामना
आँखों में बची रहे चमक इतनी कि
हँसता हुआ चन्द्रमा इनमें
देख सके अपना प्रतिबिम्ब कभी-भी

देह में बची रहे शक्ति इतनी कि
कहीं की भी यात्रा के लिए
कभी भी निकलने का हौसला बना रहे
होठों पर बची रहे इतनी-सी नमी कि
प्रिय के अधरों से मिलने पर बह निकले
प्रेम का सुसुप्‍त निर्झर ।
प्रेमचन्द गांधी
About the poet

प्रेमचन्द गांधी

View profile & all 66 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like