परवाना - प्रेम कुमार सागर

प्रेम कुमार सागरप्रेम कुमार सागर1 Sept 1980

3 min read · 12.4K reads


क्योँ जाने लोग कहते है, मै पागल हूँ दीवाना हूँ,
जहाँ तुम ठौर पा जाओ, अरे मै वो ठिकाना हूँ

क्या जाने लहरें बावली, है कितनी पीड़ नदिया में
तू शायर है नवेलों का, मै एक गुजरा जमाना हूँ

बिकेगी अब मेरी इज्जत खुले नंगे बाज़ार में
तू तूफाँ है मयोन्मत सा, मै टूटा आशियाना हूँ

तपिश देखो मोहब्बत की ये कैसे पर कतरती है
जला लौ में तेरे उस दिन, वही मै परवाना हूँ

सागर मिलन अपना, हिकारत से भरा सपना
तू रहता है उजालों में, मै एक अँधा- बेगाना हूँ |
प्रेम कुमार सागर
About the poet

प्रेम कुमार सागर

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like