दादा मेरे इस उम्र में ससुराल जाते है - प्रेम कुमार सागर

प्रेम कुमार सागरप्रेम कुमार सागर1 Sept 1980

3 min read · 12.4K reads


बता क्यों लोग सारे रिश्तों को भूल जाते है
कभी भी मै नहीं बदला, मेरे अपने बताते है |

गर है पता कि दे दिया सर्वस्व उसने आपको
क्यूँ आप बुड्ढे वृक्ष को रह - रह हिलाते है ?

है ढहना रेत को औ जंग तो मौजें ही जीतेंगी
ये बच्चे नासमझ है फिर भी घरौंदा बनाते है |

हाथ गर थामा किसी का छोड़ मत देना उसे
सुनो ! दादा मेरे इस उम्र में ससुराल जाते है |

साथ देना, हाथ देना, क़यामत तक न छोड़ना
हाँ हम दोस्ती सागर की ही भाँति निभाते है |
प्रेम कुमार सागर
About the poet

प्रेम कुमार सागर

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like