बीते बरस की याद का पैकर उतार दे - प्रेम कुमार नज़र

प्रेम कुमार नज़रप्रेम कुमार नज़र

3 min read · 12.4K reads

बीते बरस की याद का पैकर उतार दे
दीवार से पुराना कलंडर उतार दे

रख दी है उस ने खोल के ख़ुद जिस्म की किताब
सादा वरक़ पे ले कोई मंज़र उतार दे

भीगा हुआ लिबास बदन भी जलाएगा
उस से कहो कि सर से वो गागर उतार दे

दोनों में एक तो मिलें सुख की साअतें
ला अपना बोझ भी मिरे सर पर उतार दे

फिर क्या करोगे है तो उसी का बना हुआ
कह दे अगर वो लाया स्वटेर उतार दे

यूँ झुनझुना के टूटता तारा बिखर गया
जैसे उरूस-ए-शब कोई ज़ेवर उतार दे

चाहे है जान ओ माल की जो ख़ैरियत ‘नज़र’
शहर-ए-हवस से दूर ही लश्कर उतार दे
प्रेम कुमार नज़र
About the poet

प्रेम कुमार नज़र

View profile & all 6 Poems / Stories

More from प्रेम कुमार नज़र

  1. अजब दश्त-ए-हवस का सिलसिला है - प्रेम कुमार नज़र

    अजब दश्त-ए-हवस का सिलसिला हैबदन आवाज़ बन कर गूँजता है

    12.4K reads
  2. बदन की ओट से तकने लगा है - प्रेम कुमार नज़र

    बदन की ओट से तकने लगा हैवो अपना ज़ाइका चखने लगा है

    12.4K reads
  3. है इख़्तियार में तेरे न मेरे बस में है - प्रेम कुमार नज़र

    है इख़्तियार में तेरे न मेरे बस में हैवो एक लम्हा जो औरों की दस्त-रस में है

    12.4K reads
  4. इक पल की दौड़ धूप में ऐसा थका बदन - प्रेम कुमार नज़र

    इक पल की दौड़ धूप में ऐसा थका बदनमैं ख़ुद तो जागता हूँ मगर सो गया बदन

    12.4K reads
  5. क़दम क़दम न मुझे पूछ एक ताज़ा सवाल - प्रेम कुमार नज़र

    क़दम क़दम न मुझे पूछ एक ताज़ा सवालउदास रात के सीने पे और बोझ न डाल

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like