इक पल की दौड़ धूप में ऐसा थका बदन - प्रेम कुमार नज़र

प्रेम कुमार नज़रप्रेम कुमार नज़र

4 min read · 12.4K reads

इक पल की दौड़ धूप में ऐसा थका बदन
मैं ख़ुद तो जागता हूँ मगर सो गया बदन

बच्चा भी देख ले तो हुमक कर लपक पड़े
ऐसी ही एक चीज़ है वो दुधिया बदन

जी चाहता है हाथ लगा कर भी देख लें
उस का बदन क़बा है कि उस की क़बा बदन

जब से चला है तंग क़मीसों का ये रवाज
ना-आश्ना बदन भी लगे आश्ना बदन

गंगा के पानियों सा पवित्र कहें जिसे
आँखों के तट पे तैरता है जो गया बदन

बिस्तर पे तेरे मेरे सिवा और कौन है
महसूस हो रहा है कोई तीसरा बदन

धरती ने मौसमों का असर कर लिया क़ुबूल
रूत फिर गई तो हो गया उस का हरा बदन

इस को कहाँ कहाँ से रफ़ू कीजिए ‘नज़र’
बेहतर यही है ओढ़िए अब दूसरा बदन
प्रेम कुमार नज़र
About the poet

प्रेम कुमार नज़र

View profile & all 6 Poems / Stories

More from प्रेम कुमार नज़र

  1. अजब दश्त-ए-हवस का सिलसिला है - प्रेम कुमार नज़र

    अजब दश्त-ए-हवस का सिलसिला हैबदन आवाज़ बन कर गूँजता है

    12.4K reads
  2. बदन की ओट से तकने लगा है - प्रेम कुमार नज़र

    बदन की ओट से तकने लगा हैवो अपना ज़ाइका चखने लगा है

    12.4K reads
  3. बीते बरस की याद का पैकर उतार दे - प्रेम कुमार नज़र

    बीते बरस की याद का पैकर उतार देदीवार से पुराना कलंडर उतार दे

    12.4K reads
  4. है इख़्तियार में तेरे न मेरे बस में है - प्रेम कुमार नज़र

    है इख़्तियार में तेरे न मेरे बस में हैवो एक लम्हा जो औरों की दस्त-रस में है

    12.4K reads
  5. क़दम क़दम न मुझे पूछ एक ताज़ा सवाल - प्रेम कुमार नज़र

    क़दम क़दम न मुझे पूछ एक ताज़ा सवालउदास रात के सीने पे और बोझ न डाल

    12.4K reads