अजब दश्त-ए-हवस का सिलसिला है - प्रेम कुमार नज़र

प्रेम कुमार नज़रप्रेम कुमार नज़र

3 min read · 12.4K reads

अजब दश्त-ए-हवस का सिलसिला है
बदन आवाज़ बन कर गूँजता है

कि वो दीवार ऊँची हो गई है
कि मेरा क़द ही छोटा हो गया है

गले तक भर गया अंधा कुआँ भी
मिरी आवाज़ पर कम बोलता है

मैं अपनी जामा-पोशी पर पशीमाँ
वो अपनी बे-लिबासी पर फ़िदा है

बदन पर चींटियाँ सी रेंगती हैं
ये कैसा खुरदुरा बिस्तर बिछा है

वो आँखें हो गईं तक़्सीम दो पर
जवाब अब और मुश्किल हो गया है

वो बहते पानियों पर नक़्श होगा
जो भीगी रेत पर लिक्खा हुआ है

पढ़ा था जो किताब-ए-ज़िंदगी से
वही लौह-ए-बदन पर लिख दिया है
प्रेम कुमार नज़र
About the poet

प्रेम कुमार नज़र

View profile & all 6 Poems / Stories

More from प्रेम कुमार नज़र

  1. बदन की ओट से तकने लगा है - प्रेम कुमार नज़र

    बदन की ओट से तकने लगा हैवो अपना ज़ाइका चखने लगा है

    12.4K reads
  2. बीते बरस की याद का पैकर उतार दे - प्रेम कुमार नज़र

    बीते बरस की याद का पैकर उतार देदीवार से पुराना कलंडर उतार दे

    12.4K reads
  3. है इख़्तियार में तेरे न मेरे बस में है - प्रेम कुमार नज़र

    है इख़्तियार में तेरे न मेरे बस में हैवो एक लम्हा जो औरों की दस्त-रस में है

    12.4K reads
  4. इक पल की दौड़ धूप में ऐसा थका बदन - प्रेम कुमार नज़र

    इक पल की दौड़ धूप में ऐसा थका बदनमैं ख़ुद तो जागता हूँ मगर सो गया बदन

    12.4K reads
  5. क़दम क़दम न मुझे पूछ एक ताज़ा सवाल - प्रेम कुमार नज़र

    क़दम क़दम न मुझे पूछ एक ताज़ा सवालउदास रात के सीने पे और बोझ न डाल

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like