सिहर उठी सृष्टि,
धुरी पर घूमते पिण्ड सहम गये,
श्री-हत दिशाएँ,
स्तब्ध हवाएँ,
एक वीभत्स वार-
सद्य-जात कंठ की घुटी चीख,
पीड़ा से मरोड़ खाती नन्हीं देह छोड़
उड़ते प्राण-पखेरू!
धुरी पर घूमते पिण्ड सहम गये,
श्री-हत दिशाएँ,
स्तब्ध हवाएँ,
एक वीभत्स वार-
सद्य-जात कंठ की घुटी चीख,
पीड़ा से मरोड़ खाती नन्हीं देह छोड़
उड़ते प्राण-पखेरू!








