पुनर्नवा - प्रतिभा सक्सेना

प्रतिभा सक्सेनाप्रतिभा सक्सेना9 Sept 1938

6 min read · 12.4K reads

 
दर्पण नहीं
स्वयं को देख रही हूँ
तुम्हारी आँखों से!
ऐसे देखा नहीं था कभी
नई-सी लग रही हूँ अपने आप को .

तुम्हारी दृष्टि से आभासित,
मोहक सी उजास
धूप-छाँह का सलोनापन
स्निग्ध हो छा गया
झेंप-झिझक से भरे मुखमंडल पर!

ये आनन्द-दीप्त लोचन मेरे हैं क्या ?
नासिका, होंठ, धुले बिखरे केश ?
मांग की सिन्दूरी रेख,
बिंदिया पर विहँसती
माथे पर कुछ बहकी-सी .
ऐसी हूँ मैं!

जानती नहीं थी .
निहारना अपने आप को!
देखती थी शीशा
जैस कोई निरीक्षण कर रही होऊँ
सावधान सजग होकर .
पर आज अभिषेक पा रही हूँ
दो नयनों के नेह- जल का
पुलकित हो उठा रोम रोम!

तुम्हारी आँखों से अपने को देखना,
एक नया अनुभव,
नई अनुभूति जगा गया
लगा जैसे स्वयं को पहली बार देखा,
उत्सुक नयन भर,
लगा जैसे इस मुख की याद है,
पर देख आज पा रही हूँ!

तुम्हारी दृष्टि ने
कोमलता का रेशमी आवरण
ओढ़ा दिया मुझे,
कुछ विस्मित सा वह कुतूहल
समा गया मेरे भीतर,
स्वयं को देखा
तुम्हारी निर्निमेष मुग्ध चितवन
चिर-पुनर्नवता रच गई मुझमें!
प्रतिभा सक्सेना
About the poet

प्रतिभा सक्सेना

View profile & all 182 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीनाकसूंघ तो लेती है सबकुछसही और सटीक— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानाजिस रास्ते गए वेबोली भिक्षुणी “—सुनों! एक दिन इसी रास्ते गए वहएक बालिका—वेश्या के उनके पैर पर माथा टेकते, उसे— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायवह कर गया पारउसके पूरे परिवार का अपहरण कर लिया गया।उसने बेगार से कर दिया था इंकार।— फ़रीद ख़ाँ