एक दिन पाँओं तले धरती न होगी! - प्रतिभा सक्सेना

प्रतिभा सक्सेनाप्रतिभा सक्सेना9 Sept 1938

3 min read · 12.4K reads

याद आती है मुझे तुमने रहा था,
एक दिन पाँओं तले धरती न होगी!
जग कहेगा गीत ये जीवन भरे हैं,
ज़िन्दगी इन स्वरों में बँधती न होगी!

आज पाँओं के तले धरती नहीं है,
दूर हूँ मैं एक चिर-निर्वासिता-सी,
काल के इस शून्य रेगिस्तान पथ पर,
चल रही हूँ तरल मधु के कण लुटाती!

उन स्वरों के गीत जो सुख ने न गाये,
स्वर्ग सपनों की नहीं जो गोद खेले,
हलचलों से दूर अपने विजन पथ पर
छेड़ना मत विश्व, गाने दो अकेले!

कहां इंसां को मिला है वह हृदय,
जिसको कभी भी कामना छलती न होगी
याद फिर आई मुझे तुमने कहा था,
एकदिन पाँओं तले धरती न होगी
प्रतिभा सक्सेना
About the poet

प्रतिभा सक्सेना

View profile & all 182 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like