शक्ति कहाँ है - प्रताप सहगल

प्रताप सहगलप्रताप सहगल10 Sept 1945

8 min read · 12.4K reads

 
सदियों पहले
विष्णु चंद्र शर्मा ने एक कहानी सुनाई
जंगल में एक शेर था
वह जब चाहता जानवरों को
मार कर खा जाता
 
जानवर परेशान हुए
उन्होंने सभा की
किया फैसला
कि हममें से
एक प्रस्तुत होगा
शेर की मांद में
शेर प्रसन्न था
उसके पास रोज़ एक शिकार
खुद-ब-खुद आने लगा
शेर लुत्फ उठाने लगा
एक दिन खरगोश की बारी आई
बाकी की कहानी तो आप जानते ही हैं
 
 
यह कहानी चट्टान की तरह लुढ़कती हुई
मेरे पिता तक पहुँची
मेरे पिता से मुझ तक
 
कुछ गोल कुछ नुकीली
कहानी ने मेरे जिस्म को छीला
और कहीं अंदर तक कुंडली मार कर बैठ गई
फिर धीरे-धीरे उसमें एक हलचल हुई
 
मैंने कहानी सुनाई अपने वक़्त्त को
पूर्व पक्ष ज्यों का त्यों
पर उत्तर पक्ष यों
 
 
 
खरगोश को देखते ही शेर गरजा
इतनी देर क्यों
और ऊपर से तुम
पिद्दी के शोरबे से भला पेट भरता है
खरगोश अभिनय में उस्ताद था
थर-थर काँपने लगा
साँस खींच-खींच कर हाँफने लगा
बोला- हुज़ूर के दरबार में आ रहा था
कि एक शेर और मिल गया
गरजा
मैं हूं जंगल का राजा, तू कहां जाता है?
शेर के राजत्व को चुनौती थी
वह भूख भूल गया
और खरगोश के साथ
दूसरे राजा की खोज में निकल पड़ा
 
खरगोश उसे एक कुएँ के पास ले गया
शेर गुर्राया
खरगोश मुस्कराया
राजा को कैसा बुद्धू बनाया
गुर्राहट की प्रतिध्वनि से
कुआँ काँपने लगा
अंदर से बाहर
और बाहर से अंदर
जंगल में
गुर्राहट का साम्राज्य था
शेर को एकात्म होते देर न लगी
उसने अद्वैत का अर्थ समझ लिया
और पलक झपकते ही
खरगोश को धर लिया।
प्रताप सहगल
About the poet

प्रताप सहगल

View profile & all 25 Poems / Stories

More from प्रताप सहगल

  1. मुक्ति-द्वार के सामने - प्रताप सहगल

    (बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,

    12.4K reads
  2. सवाल अब भी मौजूद है - प्रताप सहगल

    (बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,

    12.4K reads
  3. आदिम आग - प्रताप सहगल

    (बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,

    12.4K reads
  4. अंधेरे में देखना - प्रताप सहगल

    (बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,

    12.4K reads
  5. आज के संदर्भ में कल - प्रताप सहगल

    सड़कों पर घूमते हुएएकलव्य

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like