आदिम आग - प्रताप सहगल

प्रताप सहगलप्रताप सहगल10 Sept 1945

5 min read · 12.4K reads

(बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )

अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,
जिस पल मुझको कन्ठ लगाते

मिल साथ रक्त के, रग रग में,
स्पर्श तुम्हारा गतिमय होता
छू लेता उच्छ्वास कर्ण पट,
राग -बिद्ध उर सुध बुध खोता

विरह - वेदना संचित, पल में,
धुल जाती मृदु चितवन से
प्रेम प्रतीक्षा-रत जन्मो से ,
निरख-निरख मुख, चक्षु अघाते

अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,
जिस पल मुझको कन्ठ लगाते

जल प्रेम सुधा का नयनो में,
माणिक सा झिलमिल, भर जाता
मिल संग हृदय का स्पंदन-
रव , रोम रोम को मदमाता

बाँहों- साँसों का अवगुन्थन-
अस्तित्व न रहता अलग अलग
मन, प्राण, गात के संगम पर
शशि, तारक-दल बलिहारी जाते

अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,
जिस पल मुझको कन्ठ लगाते
प्रताप सहगल
About the poet

प्रताप सहगल

View profile & all 25 Poems / Stories

More from प्रताप सहगल

  1. मुक्ति-द्वार के सामने - प्रताप सहगल

    (बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,

    12.4K reads
  2. सवाल अब भी मौजूद है - प्रताप सहगल

    (बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,

    12.4K reads
  3. अंधेरे में देखना - प्रताप सहगल

    (बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,

    12.4K reads
  4. आज के संदर्भ में कल - प्रताप सहगल

    सड़कों पर घूमते हुएएकलव्य

    12.4K reads
  5. दुरमुट - प्रताप सहगल

    मज़दूर के हाथोंरोड़ी कूटता दुरमुट

    12.4K reads