हदों से बाहर भी होता है शब्द - प्रताप सहगल

प्रताप सहगलप्रताप सहगल10 Sept 1945

4 min read · 12.4K reads

चट्टानों को तोड़ कर
कंदुक सा उछलता आता है
कोई भाव
और शब्द की पोशाक पहन कर
हमारे होने का हिस्सा होता है
 
या फिर
समुद्र-तल से उठती कोई तेज़ तरंग
अपना सफ़र तय करती
टकराती है तट से
और कुछ सपनीले मोती छोड़ जाती है
अपनी दमक बिखेरते मोती
हमारे कंधों पर सवार हो जाते हैं
 
या फिर
दूर कंदराओं से उठती
गेरुआ गंध
समा जाती है नासिका-रंध्रों में
और अंदर ही अंदर्
कहीं खनक उठता है कुछ
शायद शब्द!
 
शब्द ब्रह्म है
और ब्रह्म ज्योतिर्पिण्ड
हिरण्यगर्भा
समझाया है महाजनों ने
पर शब्द नहीं है सिर्फ ब्रह्म
शब्द ब्रह्म होने का पूर्वाभास भी है
और पूर्वाभास
हदों को फलांग-फलांग कर
बिखर जाता है
चीहनी अनचीहनी दिशाओं में
ढोता है शब्द
भविष्य में अतीत  !
प्रताप सहगल
About the poet

प्रताप सहगल

View profile & all 25 Poems / Stories

More from प्रताप सहगल

  1. मुक्ति-द्वार के सामने - प्रताप सहगल

    (बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,

    12.4K reads
  2. सवाल अब भी मौजूद है - प्रताप सहगल

    (बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,

    12.4K reads
  3. आदिम आग - प्रताप सहगल

    (बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,

    12.4K reads
  4. अंधेरे में देखना - प्रताप सहगल

    (बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,

    12.4K reads
  5. आज के संदर्भ में कल - प्रताप सहगल

    सड़कों पर घूमते हुएएकलव्य

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like