मेरा मकान हो या तुम्हारा मकान हो - प्राण शर्मा

प्राण शर्माप्राण शर्मा13 Sept 1937 – 25 Sept 2018

3 min read · 12.4K reads

मेरा मकान हो या तुम्हारा मकान हो
ऐसा लगे कि जैसे महल आलिशान हो

यूँ तो मिठाइयों की दुकाने हैं हर जगह
मिलता हो जिसमें प्यार भी ऐसी दुकान हो

क्यों आदमी को रोज़ फिसलने का डर रहे
क्यों जिंदगी में ऐसी भी कोई ढलान हो

खुशहाली मेहरबान हो दुनिया में इस कदर
हीरों की खान हो कहीं सोने की खान हो

छोटी सी उसकी भूल डुबो देती है उसे
कोई भले ही दोस्तो कितना महान हो

सब नफरतें, उलाहने दुनिया में दफ़्न हों
हर कोई प्राण हर किसी का चाहवान हो
प्राण शर्मा
About the poet

प्राण शर्मा

View profile & all 59 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

दरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाहाथ पर हाथ धरेसूर्य तुमने मुझे अँधेरे में रखाबताया कुछ भी नहीं मुझे— भगतसिंह सोनीनमकजिसने कभी तोड़ डाला थाएक सम्राट का उपनिवेश;— ब्रजनाथ रथख़ुशी की बात हैदुख की बात है कि एक दोस्त ग़ुस्सा हुआख़ुशी की बात है अभी बाक़ी दोस्त मुझसे ख़ुश हैं— ब्रज श्रीवात्सवघावलंबे समय से बिस्तर पर हूँघाव भरने का नाम ही नहीं ले रहा है— हरि मृदुल