अपनी बेटी के लिए-3 - प्रमोद त्रिवेदी

प्रमोद त्रिवेदीप्रमोद त्रिवेदी

2 min read · 12.4K reads

अवतरित होती हो तुम
हमारी बोली में,
वाणी में!

भाषा से परे चुपचाप और
अचानक ही चली आती हो
आँखों में भर आए
पानी में!

कितनी-कितनी स्थितियों-स्मृतियों में
कितने-कितने तरह से ढलती हो तुम
कहानी में।

जितनी हो दूर हमसे
पास भी हो उतनी ही
फ़ासले हैं तो कैसे हैं ये
अपनी दरमियानी में।
प्रमोद त्रिवेदी
About the poet

प्रमोद त्रिवेदी

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like