अपनी बेटी के लिए-2 - प्रमोद त्रिवेदी

प्रमोद त्रिवेदीप्रमोद त्रिवेदी

2 min read · 12.4K reads

वह कोना जो अब खाली है,
भरा है-
स्मृतियों से।

बस, स्मृतियाँ ही रह जाती हैं
जिनके सहारे हम जीते हैं
समुद्र का किनारा छोड़ चुके हैं हम
है वह अब हमारी स्मृतियों में,
स्मृतियों में होते हैं अब हम वहाँ
जहाँ होता है- अचरज

हम अपनी आयु में नहीं
अब अचरज में जी रहे हैं!
प्रमोद त्रिवेदी
About the poet

प्रमोद त्रिवेदी

View profile & all 8 Poems / Stories