दो सवाल

हरीशचंद्र पांडेहरीशचंद्र पांडे28 Sept 1952

1 min read · 12.4K reads

मैंने पूछा नदी से

‘तुम्हारा मज़हब?’

नदी कुछ भी नहीं बोली

बहती रही चुपचाप

कुछ पत्थर आए थे नदी की राह में

नदी अगल-बग़ल से सरक कर

आगे निकल गई

कुछ देर बाद मैंने पूछा

‘तुम्हारी भाषा नदी?’

नदी तब भी कुछ नहीं बोली

बहती ही रही

मैंने पहला प्रश्न सन् सैंतालिस में किया था

दूसरा इकहत्तर के आस-पास

पहली बार मेरे दो टुकड़े हुए थे

दूसरी बार

मेरे टुकड़े के दो टुकड़े

नदी

आज भी उसी तरह से बह रही है

हरीशचंद्र पांडे
About the poet

हरीशचंद्र पांडे

नवें दशक में सामने आए हिंदी के महत्त्वपूर्ण कवि। अपने काव्य-विषयों, धैर्य और सादगी के लिए उल्लेखनीय मूल नाम : हरीशचंद्र पांडे जन्म : अल्मोड़ा, उत्तराखंड हरीशचंद्र पांडे का जन्म उत्तराखंड से अल्मोड़ा में 28 दिसंबर 1952 को हुआ। अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ से स्कूली शिक…

View profile & all 33 Poems / Stories