अपनी बेटी के लिए-6 - प्रमोद त्रिवेदी

प्रमोद त्रिवेदीप्रमोद त्रिवेदी

2 min read · 12.4K reads

बड़ी नहीं होती कभी बेटियाँ
पर समझदार हो जाती हैं वे कुछ जल्दी ही
सीख देती हैं अपनी माँ को
थामती हैं इस तरह वे अपनी माँ का हाथ
कि सुरक्षित मान सकती है ख़ुद को
वह बेटी की हिफ़ाज़त में।

सोचती है माँ-
कितनी जल्दी आगे
निकल जाती हैं बेटियाँ
हर बात में
प्रमोद त्रिवेदी
About the poet

प्रमोद त्रिवेदी

View profile & all 8 Poems / Stories