ज़रा-ज़रा का जीवन - प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमारप्रमोद कुमार3 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

कहीं कोई आदमी देखा
बन गया काम भर
ज़रा-सा आदमी,

दानवो के बीच
ज़रा-सा दानव,
दर्शकों में ज़रा-सा दर्शक
खेलों में ज़रा-सा खिलाड़ी,

मंदिरों में ज़रा-सा आस्तिक
गोष्ठियों में ज़रा-सा नास्तिक,
देश के लिए ज़रा-सा नागरिक
अख़बारों में ज़रा-सा समाचार,

बच्चों के लिए ज़रा-सा पिता
औरत के लिए ज़रा-सा मर्द,
ज़रा-सा व्रत, ज़रा-सा प्रसाद,

इस ज़रा-ज़रा से मिला
एक बहुत लम्बा
ज़रा-ज़रा का जीवन
प्रमोद कुमार
About the poet

प्रमोद कुमार

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like