जल की रानी - प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमारप्रमोद कुमार3 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

        मछली जल की रानी है
        उसका जीवन पानी है

बच्चे केवल कंठ से इसे नहीं गाते
उनके साथ गाने लगते माता-पिता
जो कब के भूल चुके गाना
नाच उठता पूरा घर
कंकरीट से बाहर आकर,

जल की वह रानी
लाई गई है दुकान पर

उसे मूल्य तालिका पर लटकाकर
दुकानदार पढ़ा रहे बच्चों को
मिटा रहे बच्चों का प्रिय
उसके नाम को

        बच्चों की आँखों में बोलने वाली
        जल की रानी
        भला क्या बोले दुकान पर !
जल की रानी के गीतों से समझनेवाले बच्चे
क्या गाएँ !
प्रमोद कुमार
About the poet

प्रमोद कुमार

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like