एक यादगार प्लीज़ ! - प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमारप्रमोद कुमार3 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

स पवित्र घाट पर आप आए हैं
एक यादगार तो ले लीजिए
अपनी एक तस्वीर
हमसे प्लीज़ !

हमारे कैमरे में जो बात है
आपके कैमरों में वह कहाँ
हमारा उपकरण हमारे महान अतीत का
                  दर्शनीय खण्डहर है
तस्वीरे हम खीचेंगें
दिखेगा आपका सर्वश्रेष्ठ,
                  आप जब-जब इन्हें देखेंगे
तब-तब देखेंगे हमें भी

इसमें आप सुनेंगे
हमारी महान भाषा भी

या, या !
थैंक्स ! थैंक्स !
वाओ !!
                  वन मोर स्नैप प्लीज !
प्रमोद कुमार
About the poet

प्रमोद कुमार

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like