छिटक-छिटक पहुँची बूँदें - प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमारप्रमोद कुमार3 Sept 1957

4 min read · 12.4K reads

वर्षा हुई
धुल गया आसमान,
दिखने लगा दूर-दूर तक,
बहुत आसान-से लग रहे रास्ते
कीचड़ से सने हैं, कहीं-कहीं तो दलदल,

जिन्हें हम मरता समझने लगे थे
उन ज़मीनी बिरवों ने
हमें अनदिखती
लम्बी लड़ाई लड़ी
सब हरे हो गए
उनकी जड़ों की गहराई तक हमारी आँखें पहुँचीं,
नई-नई उनकी फुनगियाँ बहुत सटीक हैं
ऊसर होती
आदमी की आँखों को तर करने में,

बंजर कह-कह
उपेक्षित की गई मिट्टी
उगा रही पसीनेदार आदमी
वर्षा ने बचा ली एक ईमानदार नस्ल़
बचा रहेगा आदमी,

वर्षा में
आगे बहुत कुछ दिखेगा
छिटक-छिटक आप तक पहुँचीं ये कुछ बूँदें
न्यौता हैं
इसमें शामिल हो
दूर-दूर तक देखने का ।
प्रमोद कुमार
About the poet

प्रमोद कुमार

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like