नहीं जाती कभी उस दिल की वीरानी नहीं जाती
कि जिससे क़द्र तेरे ग़म की पहचानी नहीं जाती
गिरां जानी बशर की ज़िन्दगी के साथ जाती है
किसी की मौत से पहले गिरां जानी नहीं जाती
मेरी बरबदियों पर जो हमेशा मुस्कुराते थे
मेरे मरने पे अब उनकी परेशानी नहीं जाती
कोई ग़म ही के नग़मे तो सुनाता रहता है हर दम
मगर अफ़सोस मेरी तंग दामानी नहीं जाती
किसी बेमहर से इसको तवक़्क़ो है महब्बत की
नहीं जाती दिले-नादां की नादानी नहीं जाती
कभी तुम याद आते हो कभी सदमे रुलाते हैं
हमारी आंख से अश्क़ों की तुगयानी नहीं जाती
लहू से हमने ऐ अंजान सींचा गुलशने दिल को
मगर इस पर भी इसकी हैफ़ वीरानी नहीं जाती।