मुझे हो के अपना दिये हैं वो तू ने - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजानप्रमिल चन्द्र सरीन अंजान6 Sept 1939

4 min read · 12.4K reads

मुझे हो के अपना दिये हैं वो तूने
कभी ग़म न मुझको दिये जो अदू ने


मेरे दिल का क्योंकर न हो जख़्म दिलकश
ये बक्शा है मुझको किसी ख़ूबरु ने

इधर मैं कि हंसकर सहे ज़ुल्म तेरे
उधर तू के पूछा नहीं हाल तूने

वो कूचे कि थी दिलकशी जिनमें तुझसे
तेरे हिज्र में हो गये सूने सूने

मेरी शय समझ कर मेरा हक़ समझ कर
मुझे सौंप दी दौलते-रंज तू ने

शबे-ग़म का कटना था दुश्वार लेकिन
सहारा दिया बढ़ के जामो सुबू ने।

फसुर्दा चमन को बहारें अता कीं
मेरे खून दिल ने मेरे ही लहू ने

ग़मो रंजो हिरामनो यासो मुसीबत
यही हैं तेरी बखशिशों के नमूने

मेरे दिल के सब राज़ इफशा किये हैं
रवां हो के आंखों से दिल के लहू ने

फिर अंजान नग़में से गूंज उट्ठे दिल में
पुकारा मुझे फिर किसी खुश गलू ने।

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान
About the poet

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

View profile & all 65 Poems / Stories

More from प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

  1. तुमने कहा था - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    खाली पेट, चाहता रोटी,भरा पेट आराम।

    12.4K reads
  2. हो इनायत दर्दो-ग़म रंजो-अलम - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    हो इनायत दर्दो-ग़म रंजो-अलममांगते हैं तुमसे हम रंजो-अलम

    12.4K reads
  3. वो शाम - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    बाग़ के इस हसीन गोशे मेंसब्ज़ पेड़ों के नर्म साये में

    12.4K reads
  4. तू इसे माने न माने बात है मानी हुई - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    तू इसे माने न माने बात है मानी हुईचांद-सा टुकड़ा हुआ या तेरी पेशानी हुई

    12.4K reads
  5. मौत भी उनसे घबराती है डर को भी लगता है डर - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    मौत भी उनसे घबराती है डर को भी लगता है डरराहे वतन में जो निकले हों हाथ पे रखकर अपना सर

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like