खुशी से हो गया क़ुर्बान दिल उस पर घड़ी भर में - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजानप्रमिल चन्द्र सरीन अंजान6 Sept 1939

4 min read · 12.4K reads

खुशी से हो गया क़ुर्बान दिल उस पर घड़ी भर में
ये कैसी दिलकशी कैसी कशिश है उस सितमगर में

अजब क्या ग़र्क़ हो जाये सफ़ीना जौरे आलम का
कि तूफ़ाने-बला पिंहाँ है मेरे दीदए-तर में

मेरे नज़दीक क़ैसो-कोहकन हैं तिफ्ल मकतब के
वो वहशत है मेरे दिल में वो सौदा है मेरे सर में

तुझे ऐ कातिबे तक़दीर मुझसे दुश्मनी क्या है
ज़माने भर का ग़म क्यों लिख दिया मेरे मुक़द्दर में

अजल दर पेश है ज़ालिम खुली हैं दीद को आंखें
तू काश ऐसे में भूले से ही आ निकले मेरे घर में

दिले-बेताब का ज़ौके शहादत तो कोई देखे
नहीं खंज़र मेरे दिल में ये मेरा दिल है खंज़र में

हमारा दिल तो था तारीक़ ऐ अंजान सदियों से
ये किसकी याद आई जगमगा उठा घड़ी भर में।
प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान
About the poet

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

View profile & all 65 Poems / Stories

More from प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

  1. तुमने कहा था - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    खाली पेट, चाहता रोटी,भरा पेट आराम।

    12.4K reads
  2. हो इनायत दर्दो-ग़म रंजो-अलम - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    हो इनायत दर्दो-ग़म रंजो-अलममांगते हैं तुमसे हम रंजो-अलम

    12.4K reads
  3. वो शाम - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    बाग़ के इस हसीन गोशे मेंसब्ज़ पेड़ों के नर्म साये में

    12.4K reads
  4. तू इसे माने न माने बात है मानी हुई - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    तू इसे माने न माने बात है मानी हुईचांद-सा टुकड़ा हुआ या तेरी पेशानी हुई

    12.4K reads
  5. मौत भी उनसे घबराती है डर को भी लगता है डर - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    मौत भी उनसे घबराती है डर को भी लगता है डरराहे वतन में जो निकले हों हाथ पे रखकर अपना सर

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like