कहने वाले किया नहीं करते - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजानप्रमिल चन्द्र सरीन अंजान6 Sept 1939

4 min read · 12.4K reads

कहने वाले किया नहीं करते
करने वाले कहा नहीं करते

दर्स दिल से जुदा नहीं करते
हम कभी ये ख़ता नहीं करते

इतनी जल्दी खुला नहीं करते
सब से हंस कर मिला नहीं करते

रो रहे हैं हम अपनी किस्मत को
तेरे ग़म का गिला नहीं करते

मय-कशी शैख़ जी भी करते हैं
हां मगर बरमला नहीं करते

ऐ दिलों को उजाड़ने वाले
दिल उजड़ कर बसा नहीं करते।

उठ चुकी है जहां से रस्मे-वफ़ा
हम ही तर्के-वफ़ा नहीं करते

वादा करते हैं तोड़ने के लिए
वो तो वादा वफ़ा नहीं करते

तेरे बन्दे तेरे फ़क़ीर हैं हम
हर जगह हम सदा नहीं करते

भूलकर भी तुम्हारी याद को हम
अपने दिल से जुदा नहीं करते।
प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान
About the poet

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

View profile & all 65 Poems / Stories

More from प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

  1. तुमने कहा था - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    खाली पेट, चाहता रोटी,भरा पेट आराम।

    12.4K reads
  2. हो इनायत दर्दो-ग़म रंजो-अलम - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    हो इनायत दर्दो-ग़म रंजो-अलममांगते हैं तुमसे हम रंजो-अलम

    12.4K reads
  3. वो शाम - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    बाग़ के इस हसीन गोशे मेंसब्ज़ पेड़ों के नर्म साये में

    12.4K reads
  4. तू इसे माने न माने बात है मानी हुई - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    तू इसे माने न माने बात है मानी हुईचांद-सा टुकड़ा हुआ या तेरी पेशानी हुई

    12.4K reads
  5. मौत भी उनसे घबराती है डर को भी लगता है डर - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    मौत भी उनसे घबराती है डर को भी लगता है डरराहे वतन में जो निकले हों हाथ पे रखकर अपना सर

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like