इससे पहले कि हम में तुम हम हो
आरज़ू है कि आखिरी दम हो
अपने वादे पे वो नहीं आये
मौत आये तो बारे-दिल कम हो
लुत्फ आ जाये ख़त के पढ़ने का
कुछ अगर ज़िक्रे रब्ते-बाहम हो
अब नहीं ताब मुझमें जीने की
ज़िन्दगी के चराग़ मद्धम हो
जलवागर है वो बाम पर अपने
क्यों न तारों में रौशनी कम हो
उसको जीने की आस क्या होगी
तेरा ग़म जिसके दिल में पैहम हो।
आरज़ू है कि आखिरी दम हो
अपने वादे पे वो नहीं आये
मौत आये तो बारे-दिल कम हो
लुत्फ आ जाये ख़त के पढ़ने का
कुछ अगर ज़िक्रे रब्ते-बाहम हो
अब नहीं ताब मुझमें जीने की
ज़िन्दगी के चराग़ मद्धम हो
जलवागर है वो बाम पर अपने
क्यों न तारों में रौशनी कम हो
उसको जीने की आस क्या होगी
तेरा ग़म जिसके दिल में पैहम हो।








