अपनी कथा नहीं - प्रकाश

प्रकाशप्रकाश11 Sept 1976 – 23 Sept 2016

2 min read · 12.4K reads

मैं अपनी कथा कहना चाहता था

कथा शुरू करते ही
पहले शब्द में आकर
बैठ जाती थी एक चिड़िया
जब तक मैं उस चिड़िया को हड़काता था
दूसरे शब्द में आकर बैठ जाती थी
एक हरी पत्ती
पत्ती से निबटने की सोचते ही
तीसरे में चला आता था
हँसता हुआ गुलाब

मुझे हँसी आ जाती थी
मेरी अपनी कोई कथा नहीं थी!
प्रकाश
About the poet

प्रकाश

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like