आत्मन्‌ के गाए कुछ गीत (आना) - प्रकाश

प्रकाशप्रकाश11 Sept 1976 – 23 Sept 2016

2 min read · 12.4K reads

वह जीवित, मृत्यु नाम की जगह पर
बार-बार जाता था
और हर बार अपनी जगह पर
चुपचाप लौट आता था
उसके हाथ में एक खंजड़ी थी
वह गाता-बजाता जाता था
और वैसा ही वापस आता था

लेकिन आश्चर्य कि आत्मन्‌ कहता था
कि वह कभी कहीं गया ही नहीं !
प्रकाश
About the poet

प्रकाश

View profile & all 44 Poems / Stories