पहाड़ों प उतरती शाम की बे-चारगी देखें - प्रकाश फ़िकरी

प्रकाश फ़िकरीप्रकाश फ़िकरी

3 min read · 12.4K reads

पहाड़ों प उतरती शाम की बे-चारगी देखें
दरख़्तों पर लरज़ कर बुझ रही हैं आख़िरी किरनें

बहुत ही सर्द है अब के दयार-ए-शौक़ का मौसम
चलो गुजरे दिनेां की राख में चिंगारियाँ ढूँडने

भला पत्थर भी रोते हैं कभी शीशे के ज़ख़्मों पर
अगर होता है ऐसा तो हिसाब-ए-दोस्ताँ भूलें

सवाद-ए-शाम में ढूँडे कोई मानूस सा चेहरा
हवा की रह गुज़र पे एक नन्हा सा दिया रक्खें

कहाँ अल्फ़ाज देते हैं हमारा साथ अब ‘फिक्री’
कहे अशआर सब-बे-जाँ हुईं बे-कार सब ग़ज़लें
प्रकाश फ़िकरी
About the poet

प्रकाश फ़िकरी

View profile & all 10 Poems / Stories

More from प्रकाश फ़िकरी

  1. दुश्‍मनी की इस हवा को तेज़ होना चाहिए - प्रकाश फ़िकरी

    दुश्‍मनी की इस हवा को तेज़ होना चाहिएउस की कश्‍ती को सर-ए-साहिल डुबोना चाहिए

    12.4K reads
  2. एहसास-ए-जियाँ चैन से सोने नहीं देता - प्रकाश फ़िकरी

    एहसास-ए-जियाँ चैन से सोने नहीं देतारोना भी अगर चाहूँ तो रोने नहीं देता

    12.4K reads
  3. हवा से ज़र्द पत्ते गिर रहे हैं - प्रकाश फ़िकरी

    हवा से ज़र्द पत्ते गिर रहे हैंकिताबों के वऱक बिखरे पड़े हैं

    12.4K reads
  4. जिस का बदन गुलाब था वो यार भी नहीं - प्रकाश फ़िकरी

    जिस का बदन गुलाब था वो यार भी नहींअब के बरस बहार के आसार भी नहीं

    12.4K reads
  5. काली रातों में फ़सील-ए-दर्द ऊँची हो गई - प्रकाश फ़िकरी

    काली रातों में फ़सील-ए-दर्द ऊँची हो गईअंधी गलियों में ख़ामोशी लाश बन के सो गई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like