जिस का बदन गुलाब था वो यार भी नहीं - प्रकाश फ़िकरी

प्रकाश फ़िकरीप्रकाश फ़िकरी

3 min read · 12.4K reads

जिस का बदन गुलाब था वो यार भी नहीं
अब के बरस बहार के आसार भी नहीं

पेड़ों पे अब भी छाई है ठंडी उदासियाँ
इम्कान जश्‍न-ए-रंग का इस बार भी नहीं

दरिया के इल्तिफ़ात से इतना ही बस हुआ
तिश्‍ना नहीं हैं होंट तो सरशार भी नहीं

राहों के पेच-ओ-ख़म भी उसे देखने का शौक़
चलने को तेज़ धूप में तैयार भी नहीं

बिछडे़ हुओं की याद निभाते हैं जान कर
वरना किसी को भूलना दुश्‍वार भी नहीं

जितना सितम-शिआर है ये दिल ये अपना दिल
उतने सितम-शिआर तो अग़्यार भी नहीं

अहल-ए-हुनर के बाब में उस का भी ज़िक्र हो
‘फिक्री’ को ऐसी बात पे इसरार भी नहीं
प्रकाश फ़िकरी
About the poet

प्रकाश फ़िकरी

View profile & all 10 Poems / Stories

More from प्रकाश फ़िकरी

  1. दुश्‍मनी की इस हवा को तेज़ होना चाहिए - प्रकाश फ़िकरी

    दुश्‍मनी की इस हवा को तेज़ होना चाहिएउस की कश्‍ती को सर-ए-साहिल डुबोना चाहिए

    12.4K reads
  2. एहसास-ए-जियाँ चैन से सोने नहीं देता - प्रकाश फ़िकरी

    एहसास-ए-जियाँ चैन से सोने नहीं देतारोना भी अगर चाहूँ तो रोने नहीं देता

    12.4K reads
  3. हवा से ज़र्द पत्ते गिर रहे हैं - प्रकाश फ़िकरी

    हवा से ज़र्द पत्ते गिर रहे हैंकिताबों के वऱक बिखरे पड़े हैं

    12.4K reads
  4. काली रातों में फ़सील-ए-दर्द ऊँची हो गई - प्रकाश फ़िकरी

    काली रातों में फ़सील-ए-दर्द ऊँची हो गईअंधी गलियों में ख़ामोशी लाश बन के सो गई

    12.4K reads
  5. किसी का नक़्श अँधेरे में जब उभर आया - प्रकाश फ़िकरी

    किसी का नक़्श अँधेरे में जब उभर आयाउदास चेहरा शब-ए-दर्द का निखर आया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like