काली रातों में फ़सील-ए-दर्द ऊँची हो गई - प्रकाश फ़िकरी

प्रकाश फ़िकरीप्रकाश फ़िकरी

3 min read · 12.4K reads

काली रातों में फ़सील-ए-दर्द ऊँची हो गई
अंधी गलियों में ख़ामोशी लाश बन के सो गई

बर्फ से ठंडे अँधेरों की सिसकती गोद में
मरते लम्हों की उदासी दिल में काँटे बो गई

शहर की सोती छतें हों या फ़सुर्दा रास्ते
क़तरा-क़तरा गिरती शबनम सब का चेहरा धो गई

नींद में डूबे शजर से चीख़ते पंछी उड़े
ख़ौफ़ के मारे हवा में कपकपी सी हो गई

इस अकेले-पन के हाथों हम तो ‘फिक्री’ मर गए
वो सदा जो ढूँडती थी जंगलों में खो गई
प्रकाश फ़िकरी
About the poet

प्रकाश फ़िकरी

View profile & all 10 Poems / Stories

More from प्रकाश फ़िकरी

  1. दुश्‍मनी की इस हवा को तेज़ होना चाहिए - प्रकाश फ़िकरी

    दुश्‍मनी की इस हवा को तेज़ होना चाहिएउस की कश्‍ती को सर-ए-साहिल डुबोना चाहिए

    12.4K reads
  2. एहसास-ए-जियाँ चैन से सोने नहीं देता - प्रकाश फ़िकरी

    एहसास-ए-जियाँ चैन से सोने नहीं देतारोना भी अगर चाहूँ तो रोने नहीं देता

    12.4K reads
  3. हवा से ज़र्द पत्ते गिर रहे हैं - प्रकाश फ़िकरी

    हवा से ज़र्द पत्ते गिर रहे हैंकिताबों के वऱक बिखरे पड़े हैं

    12.4K reads
  4. जिस का बदन गुलाब था वो यार भी नहीं - प्रकाश फ़िकरी

    जिस का बदन गुलाब था वो यार भी नहींअब के बरस बहार के आसार भी नहीं

    12.4K reads
  5. किसी का नक़्श अँधेरे में जब उभर आया - प्रकाश फ़िकरी

    किसी का नक़्श अँधेरे में जब उभर आयाउदास चेहरा शब-ए-दर्द का निखर आया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like