अभिशप्त स्त्रियाँ - प्रज्ञा रावत

प्रज्ञा रावतप्रज्ञा रावत2 Sept 1961

3 min read · 12.4K reads

मत खोजो रोज़ नए अर्थ
उनके हँसने के, हँसाने के
विराम दो अपने शब्दों को
जो अविरल अकारण
बहते हैं अविराम

मत हर कड़ी कुरेदो उनका अन्तर्मन
अभी गणित ने कहाँ बनाया है
कोई ऐसा पैमाना
जो बता पाए उनकी अथाह पीड़ा

शुक्र मनाओ कि पृथ्वी के जिस
भाग पर हैं सब
उसका पानी
समेटे हैं वो अपने भीतर
उनका दुःख तो सिर्फ़ उनका है
वो तो अपना सुख बाँटती हैं सबसे।
प्रज्ञा रावत
About the poet

प्रज्ञा रावत

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like