करोगी तुम प्यार - प्रदीप मिश्र

प्रदीप मिश्रप्रदीप मिश्र1 Sept 1970

2 min read · 12.4K reads

पेड़ पौधों से
करोगी तुम प्यार
वे विफल कर देंगे
प्रदूषण का षडयन्त्र

घर से
करोगी तुम प्यार
भूल कर अपने सारे दुःख
खुशहाल हो जाएगा घर

बच्चों से
करोगी तुम प्यार
वे भविष्य की भयावहता से
घबराएँगे नहीं

समन्दर से
करोगी तुम प्यार
मीठा लगने लगेगा उसका पानी

मुझसे
करोगी तुम प्यार
मैं फैलकर व्योम हो जाऊँगा ।
प्रदीप मिश्र
About the poet

प्रदीप मिश्र

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like