उम्मीद - प्रदीप मिश्र

प्रदीप मिश्रप्रदीप मिश्र1 Sept 1970

2 min read · 12.4K reads

एक पते की बात बताऊँ
ओ चूहों के राजा,
‘मेरी दादी के बक्से में रक्खा खूब बताशा’।

एक बना के छोटा-सा बिल
चुपके से घुस जाओ,
लेकर के फिर सभी बताशे
फिफ्टी-फिफ्टी खाओ।

मगर कहीं ऐसा ना करना
लेकर सभी बताशे,
तुम अपने बिल में घुस जाओ
हम बाहर से झाँकें!

-साभार: हीरोज क्लब पत्रिका, इलाहाबाद
प्रदीप मिश्र
About the poet

प्रदीप मिश्र

View profile & all 30 Poems / Stories