दौड़ - प्रदीप मिश्र

प्रदीप मिश्रप्रदीप मिश्र1 Sept 1970

2 min read · 12.4K reads

दौड़


एक समय था जब
खुद से पीछे छूट जाने के भय से
दौड़ते रहते थे हम
और जब मिलते थे खुद से
खिल उठते थे
चांदनी रात में चांद की तरह
अंतस में
झरने लगता था मधु

अब आगे निकल गए
दूसरों के पीछे दौड़ते रहते हैं

इस तरह खुद से इतना दूर
निकल जाते हैं कि
जीवनभर हाँफते रहते हैं
और अमावस की स्याही
टपकती रहती है
अंतस की झील में ।
प्रदीप मिश्र
About the poet

प्रदीप मिश्र

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like